नेपाली युवक भगा ले गया युवती को
नेपाली युवक भगा ले गया युवती को
पठानकोट| शाहपुरकंडी एरिया में पोल्ट्रीफार्म पर काम करता एक युवक साथ में काम करती युवती को भगा ले गया। युवती के पिता की शिकायत पर शाहपुरकंडी थाने में नेपाली युवक मान बहादुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी घो स्थित एक पोल्ट्री फार्म में काम करती है। बेटी देर शाम तक घर नहीं आई तो पता चला कि साथ में काम करता गोरखा मान बहादुर भी गायब है जिससे दोनों के भागने का शक हुआ।