- Hindi News
- नरोट जैमल सिंह में करियाने की दुकान में चोरी
नरोट जैमल सिंह में करियाने की दुकान में चोरी
नरोट जैमल सिंह में करियाने की दुकान में चोरी
पठानकोट| नरोटजैमल सिंह में करियाने की दुकान में चोरी हो गई। दुकानदार के अनुसार चोर 20 हजार रुपए का सामान ले गए। नरोट जैमल सिंह थाने में शिकायत के बाद चोरी का मामला दर्ज किया गया है। दुकानदार सतपाल ने बताया कि रविवार सुबह दुकान के पास से गुजर रहे व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि शटर खुला है। वह मौके पर पहुंचा आैर अंदर देखा तो घी समेत 20,000 रुपए का सामान चोरी था।