- Hindi News
- अमृतसर भागने की फिराक में था आरोपी, कोटली अड्डे से गिरफ्तार
अमृतसर भागने की फिराक में था आरोपी, कोटली अड्डे से गिरफ्तार
अमृतसर भागने की फिराक में था आरोपी, कोटली अड्डे से गिरफ्तार
भास्करन्यूज | पठानकोट/तारागढ़
तारागढ़केएक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती नौंवी की छात्रा से बालात्कार करने के आरोपी युवक लवली को पुलिस ने कोटली अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोटली अड्डे में अमृतसर जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
डीएसपी ग्रामीण प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि पीड़िता को जज के सामने पेश किया गया था जहां उसने अपने बयान दर्ज करवा दिए हैं। आरोपी को सोमवार अदालत में पेश किया जाएगा। छात्रा को शनिवार क्लास में अचानक पेट दर्द होने पर जब तारागढ़ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था तो डाक्टरों ने उसके गर्भवती होने की पुष्टी की थी आैर प्री मेच्योर डिलीवरी करवाई थी। छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया था। डाक्टर के बयान पर कानवां थाने में लवली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।