- Hindi News
- निर्माणाधीन बिल्डिंग में करंट से मजदूर की मौत का मामला
निर्माणाधीन बिल्डिंग में करंट से मजदूर की मौत का मामला
निर्माणाधीन बिल्डिंग में करंट से मजदूर की मौत का मामला
ठेकेदारआैर मुंशी के खिलाफ परचा दर्ज
पठानकोट| शहरकी म्यूनिसिपल कालोनी में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम के दौरान करंट लगने से मजदूर की हुई मौत मामले में थाना डिवीजन नं.2 में ठेकेदार आैर मुंशी के खिलाफ परचा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मृतक ध्रुबदास निवासी नरोट मेहरा के भाई निर्मल दास के बयान पर हुई है।ठेकेदार विनय कुमार दीनानगर आैर मुंशी काला पठानकोट का रहने वाला है। शुक्रवार सुबह शहर की म्यूनिसिपल कालोनी में एक घर का निर्माण चल रहा था। इस दौरान ध्रुबदासलोहे की पाइपें छत पर ले जा रहा था कि उपर से निकलती तार से पाइप टच कर गई जिससे ध्रुबदास की मौत हो गई। भाई निर्मल ने आरोप लगाया कि यह ठेकेदार आैर मुंशी की लापरवाही से हुआ है।