पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बूटा पहलवान बने हिन्दू सुरक्षा समिति के सचिव

बूटा पहलवान बने हिन्दू सुरक्षा समिति के सचिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिन्दूसुरक्षासमिति यूथ विंग के जिला प्रधान विक्की बाबा ने चार मरला क्वार्टर में कार्यक्रम दौरान बूटा राम पहलवान को जिला सचिव नियुक्त किया। बूटा राम को सिरोपा फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। बूटा राम ने समिति सदस्यों से कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे इमानदारी से निभाएंगे। बाबा ने कहा कि समिति की ओर से मोहल्ले में कार्यकर्ता बनाए जा रहे हैं। इसका मकसद युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से दूर करना है उन्होंने कहा कि समिति द्वारा नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। उन्होंने युवा वर्ग को प्रेरित करते हुए कहा कि नशे की दलदल को छोड़कर आगे बढ़ें ताकि देश तरक्की की राह पर चल सके। समिति द्वारा खास कर युवा वर्ग को नशे से दूर करने का आह्वान किया जा रहा है।

नवनियुक्त जिला सचिव को सम्मानित करते यूथ विंग प्रधान विक्की आैर अन्य।