पंजाबियत के रंग में रंगेगा केरल
छात्रों और स्कूल के लिए बड़ी उपलब्धि : प्रबंधन
स्कूलचेयरमैन सुरजीत महाजन, विशाल महाजन सन्नी ने बताया कि यह छात्रों और स्कूल के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। स्कूल प्रिंसिपल शुभ्रा ने कहा कि आगे भी ऐसी उपलब्धियों के लिए छात्र-छात्राओं को तैयार किया जाएगा। उनका मानना है कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को डेक्लामेशन कार्यक्रमों में भी भाग लेना चािहए। तभी मानसिक शरीरिक विकास होगा। पंजाब से सिर्फ प्रताप वर्ल्ड स्कूल को ही प्रस्तुति के लिए चुना गया है।
14 फरवरी को देंगे प्रस्तुति, टीचर्स के नेतृत्व में स्टूूडेट्स हुए रवाना
भास्करन्यूज | पठानकोट
केरलमेंचल रहीं 35वीं नेशनल एथलेटिक्स गेम्ज के समापन समारोह में 14 फरवरी को पठानकोट के प्रताप वर्ल्ड स्कूल के 100 विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत देश की कई जाने मानी हस्तियां मौजूद रहेंगी। समापन समारोह में प्रताप वर्ल्ड स्कूल की ओर से पंजाबी गिद्दा, हिमाचली राजस्थानी डांस पेश किया जाएगा। बता दें कि केरल में नैशनल एथलेटिक्स गेम्ज 25 जनवरी से चल रही हैं। समापन समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रताप वर्ल्ड स्कूल प्रबंधन की ओर से आयोजन समिति को पत्र लिखा गया था। इसके बाद केरल से टीम ने स्कूल पहंुचकर विद्यार्थियों की प्रतिभा देखी और समापन समारोह में प्रस्तुति के लिए स्कूल को आमंत्रित किया। स्कूल मैनेजमेंट ने स्टूडेट्स के प्रोग्राम की सफलता की कामना की।