पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर कौंसिल चुनाव : 8 वार्डों में आप के 15 लोगों की दावेदारी

नगर कौंसिल चुनाव : 8 वार्डों में आप के 15 लोगों की दावेदारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
@सुजानपुर केसभी वार्डों से लड़ेंगे चुनाव : डोगरा

भास्करन्यूज | सुजानपुर/पठानकोट

सुजानपुरनगरकौंसिल चुनावों को लेकर रविवार को आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज प्रशोत्तम पप्पी ने कार्यकर्ताओं से बैठक की। इसमें सुजानपुर की 8 वार्डों से पार्षद चुनाव के लिए आप के 15 लोगों ने एप्लीकेशन देकर दावेदारी पेश की। जिला अध्यक्ष कर्नल अशोक डोगरा और सीनियर नेता दविन्द्र दर्शी ने बताया कि सुजानपुर के 8 वार्डों से 15 लोगों की ओर से आवेदन दिए हैं। अन्य 7 वार्डों में भी पार्टी की ओर से अपने उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे। इस मौके पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी ने नगर कौंसिल चुनाव में जीत दर्ज की शहर के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर महिला विंग की अध्यक्ष निंद्र कौर, स्वर्णा देवी, डॉ. अनिल भारद्वाज, चुन्नी लाल, डॉ. अशोक डोगरा, बलदेव राज, एडवोकेट रविन्द्र भंडारी, बलविन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

आप की बैठक में वर्करों के साथ जिला अध्यक्ष कर्नल अशोक डोगरा अन्य।