पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगें पूरी होने से शहीद सैनिक परिवारों में रोष

मांगें पूरी होने से शहीद सैनिक परिवारों में रोष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
@बढ़े हुएवीरता पुरस्कार भत्ते के लिए 1 को करेंगे प्रदर्शन

भास्करन्यूज | पठानकोट

शहीदसैनिकपरिवार सुरक्षा परिषद और पूर्व सैनिक संघ की बैठक जिला प्रधान सेवानिवृत कर्नल सागर सिंह सलारिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरकार द्वारा 4 चाल से बढ़ा हुआ वीरता पुरस्कार भत्ता शहीद परिवारों को दिए जाने पर रोष जताया गया। फैसला लिया कि मांगों को लेकर 1 मार्च को सैनिक कल्याण मंत्री पंजाब का पुतला फूंका जाएगा। सलारिया ने कहा कि शौर्य चक्र पुरस्कारित को 4900 रुपए दिए जा रहे हैं, जबकि 6480 रुपए मिलने चाहिए। यह पंजाब सरकार की शहीद परिवारों के प्रति उदासीनता है। डायरेक्टर सैनिक वेलफेयर पंजाब को इस्तीफा दे देना चाहिए। क्योंकि वह शहीद परिवारों के हितों की रक्षा करने में विफल रहे हैं। इस मौके पर संतोष राणा, पूनम पठानिया, तृप्ता सलारिया, कर्नल प्रभात जसरोटिया, कैप्टन प्रीतम सलारिया, कैप्टन फकीर सिंह, सूबेदार मेजर अवतार सैनी, सूबेदार शक्ति पठानिया, हवलदार गंधर्व सिंह, सारजेंट संत राम, नायक शांति शर्मा आदि मौजूद थे।