हडि्डयों और हार्ट के 265 मरीजों की जांच
राष्ट्रीयकल्याणकारी परिषद ने रविवार को बहादुरलाहड़ी में लगाए गए 163वें मेडिकल कैंप में 265 मरीजों का चैकअप किया। डॉ. जेएस भिडंर ने हडि्डयों के मरीजों और डॉ. बीएस कंवर ने हार्ट के मरीजों का चैकअप किया। कैंप के दौरान मरीजों की ईसीजी और ब्लड शूगर समेत अन्य टैस्टों के साथ उन्हें फ्री में दवा भी दी गई। रिटायर्ड कर्नल बीएस सोहल ने बताैर चीफ गेस्ट कैंप में पहंुचकर परिषद की इस समाज सेवा की सराहनी की और भविष्य में ऐसे कैंप लगाने की अपील की। इस मौके पर परिषद अध्यक्ष राकेश सावल, चेयरमैन एडवोकेट राजेंद्र गुप्ता, डॉ. विजय जसवाल, पंचायत के सरपंच बलवंत सिंह सोहल, डॉ. सुरेंद्र सिंह, कुलदीप राय, ओम प्रकाश, सौदागर सिंह बाजवा, डॉ. डेविड गिल, ओम प्रकाश अन्य सदस्य मौजूद रहे। कैंप में पहंुचे बुजुर्ग मरीजों को सत्यम अस्पताल पठानकोट से आए डॉ. बीएस कंवर ने बुजुर्ग मरीजों को खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि 50 साल की उम्र पार करने पर ब्लड प्रैशर, घुटनों का दर्द, सांस फूलना और हार्ट समस्या हो जाती है। इसलिए उम्रदराज लोगों को खानपान पर खास ध्यान देना चाहिए और कोई भी शारीरिक समस्या होने पर स्पैशलिस्ट डॉक्टर से चैकअप जरूर करवाना चाहिए।
मरीजों का चैकअप करते डॉ. बीएस कंवर। साथ हैं परिषद के सदस्य डॉ. जेएस भिंडर।