- Hindi News
- साथी से तंग सुनार ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
साथी से तंग सुनार ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
साथीसुनारसे तंग होकर गीता भवन रोड के पवन कुमार ने सोमवार रात अमृतसर से पठानकोट जा रही ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पवन भी इलाके में सुनार का काम करता था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी शम्मा सुनार के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
गीता भवन रोड निवासी नेहा ने बताया कि उसके पिता पवन कुमार (45) सुनार का काम करते थे। उन्होंने गुरदासपुर के एक सुनार को गहने बनाने के लिए पैसे दिए थे, लेकिन काफी दिनों से वह उनके पिता के साथ टाल मटोल कर रहा था। तो वह उनके पैसे लौटा रहा था और ही गहने बनाकर दे रहा था। उनके घर शादी थी। इसलिए परिवार वाले उसके पिता को बार-बार गहने लाने को कह रहे थे, जबकि शम्मा ऐसा नहीं कर रहा था।
उधर, जीआरपी के थाना प्रभारी रामकृष्ण ने बताया कि आरोपी शम्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के कब्जे से मिले सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई की गई है।