पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली की जीत पर पठानकोट में भंगड़ा

दिल्ली की जीत पर पठानकोट में भंगड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीमेंआम आदमी पार्टी की जीत का जश्न पठानकोट में भंगड़ा डालकर मनाया गया। मंगलवार सुबह जैसे ही काउंटिंग शुरू हुई आैर रूझान आने लगे तो पहले से ही जीत का कयास लगाकर बैठे आप कार्यकर्ताआें के खेमे में खुशी छा गई। दोपहर तक जैसे ही आप को बहुमत मिला तो जिले में आप कार्यकर्त्ता सड़कों पर गए आैर ढोल की थाप पर भंगड़ा डालना शुरू कर िदया। शहर में ही नहीं जिले के गांवों में भी आप की इस एेतिहासिक जीत के चर्चे रहे। हर कोई अरविंद केजरीवाल की पालिसियों को लेकर चर्चा करता दिखा। इसके साथ ही भाजपा आैर कांग्रेस का खेमा इस जीत से कुछ चिंतित दिखा, लेकिन आप की जीत की चर्चा में शामिल जरूर हुआ।

सोचानहीं था इतनी सीटें मिलेंगी : प्रधान अशोक

आपके जिला प्रधान अशोक कुमार, दविन्द्र दर्शी, सुभाष वर्मा, विनोद सोनी, मोहित कुमार, विकास शर्मा, प्रेम चोपड़ा, रवि लाटा, सुनीता, रजनी बाला, तरसेम लाल, पीएस सैनी, जसवीर सिंह ने कहा कि आप को हलके में लिया जा रहा था लेकिन वह मजबूत थे आैर लोग उनके साथ थे। पर इसके बावजूद सोचा नहीं था कि इतनी सीटें मिलेंगी। अब आप पंजाब में भी मजबूत हो रही है आैर आने वाले समय में दूसरी पार्टियों को कड़ी टक्कर देगी। इस जीत से वर्करों के हौसले बुलंद हैं।

आप वर्करों ने पटेल चौक में मनाया जीत का जश्न

आपने दिल्ली में जैसे ही 67 सीटें जीती आैर अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करना शुरू किया तो जिले के आप कार्यकर्ता रैली निकालते हुए शहर के सबसे वयस्तम स्थान पटेल चौक पर पहुंच गए। यहां वर्करों ने आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए आैर नाच-गाकर एक-दूसरे को बधाई थी। इस दौरान कार्यकर्ता नाचते हुए दुकानदारों के गले भी मिले। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे दिल्ली में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके बारे में जल्द ही बैठक करके सदस्यों की सूची बनाई जाएगी।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी का जश्न पठानकोट में मनाते आप वर्कर।