पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू: संदिग्ध गर्भवती महिला की पेट में पल रहे बच्चे समेत मौत

स्वाइन फ्लू: संदिग्ध गर्भवती महिला की पेट में पल रहे बच्चे समेत मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनफ्लूकी संदिग्ध मरीज गर्भवती महिला की मौत हो गई। सुरजीत कुमारी (36) सुजानपुर क्षेत्र की रहने वाली थी और अढ़ाई महीने से गर्भवती थी। डाॅक्टरों के मुताबिक महिला के दोनों फेफड़े काम करना बंद कर गए थे और उसे सांस लेने में ज्यादा दिक्कत हो रही थी।

सोमवार को महिला की हालत बिगड़ने पर उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। रात को महिला की हालत गंभीर हो गई और अमृतसर ले जाते समय रास्ते में बटाला के पास उसकी मौत हो गई। उधर, नोडल अफसर डॉ. एमएल अत्री ने बताया कि महिला मरीज के स्वैप टेस्ट पीजीआई चंडीगढ़ भेजे हुए हैं। उम्मीद है कि रिपोर्ट बुधवार तक जाए। पीजीआई से रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि होगी कि महिला की मौत किस कारण हुई है।

हल्के में लें सर्दी-जुकाम

Ãसिविलअस्पताल के डीएचओ डाॅ. तरसेम सिंह ने कहा कि स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों को अवेयर रहना चाहिए। बुखार जुकाम होने पर इसे हल्के में लें और तुरंत सिविल अस्पताल आकर टेस्ट करवाएं। उन्होंने प्राइवेट अस्पताल प्रबंधनों से भी कहा कि अगर कोई संदिग्ध स्वाइन फ्लू का मरीज आता है तो तुरंत सूचित करें, ताकि मरीज का समय पर ट्रीटमेंट शुरू किया जा सके।

पीजीआई से आनी है रिपोर्ट