- Hindi News
- वार्ड नं. 17 से अनिल वासुदेवा ने भरा पर्चा
वार्ड नं. 17 से अनिल वासुदेवा ने भरा पर्चा
टिकट वितरण को गलत बताकर किया प्रदर्शन
पठानकोट/ नरोट मेहरा| निगमचुनाव के लिए वार्ड नं. 48 से टिकट बंटवारे को भाजयुमो ने गलत ठहराया है। मंगलवार को वार्ड के गांव दारोसलाम मंे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताआंे ने इसके विरोध में प्रदर्शन कर रोष जताया।
वर्करों ने कहा कि निगम में उनका गांव शामिल हुआ है। यहां से धर्म जागरण मंच सरना के अध्यक्ष राजेश कुमार को टिकट देने की बात कही गई थी, लेकिन अब पार्टी ने किसी दूसरे कैंडीडेट को टिकट दे दी। जिसके विरोध मे गांववासियों यूथ विंग में काफी रोष है। वहीं, राजेश कुमार ने कहा कि गांव में हुए पंचायती चुनाव में वह मात्र 3 वोटों से सरपंच पद से हारे थे।
अगर पार्टी की ओर से उनके गांव में किसी को भी टिकट देते है तो वह आजाद चुनाव लडें़गे। जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर मैंबर पंचायत बलविन्द्र कुमार, राकेश कुमार, शुुभम कुमार, सुनील कुमार, कुलविन्द्र कुमार, मनोज कुमार, पवन कुमार, गौतम कुमार, सेठी, हरीश कुमार, सुमित कुमार, मनजीत सिंह आदि मौजूद थे।
वार्ड 48 से युवा भाजपा नेता आजाद लड़ेंगे चुनाव
वार्ड नं. 48 में टिकट वितरण को गलत बताकर रोष जाहिर करते भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।