पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिस्ट के ऐलान से पहले ही

लिस्ट के ऐलान से पहले ही

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कई कांग्रेसी नेताओं ने किया नामांकन

पठानकोट | कांग्रेसपार्टी के भी कई कैंडीडेट्स ने टिकट का इंतजार किए बिना नामांकन दाखिल कराया। मंगलवार को कांग्रेस से नितिन महाजन लाडी, गौरव वडैहरा और अशोक मुन्ना ने नामांकन किया। दिनभर कांग्रेस अपने कैंडीडेट्स की लिस्ट जारी नहीं कर सकी।

प्रदेश कांग्रेस सचिव नितिन महाजन लाडी ने वार्ड नं. 6 से नामांकन दाखिल किया। नितिन समर्थकों के काफिले के साथ इंदिरा कालोनी से चलकर वार्ड से होते हुए एसडीएम दफ्तर पहुंचे। उनके साथ अनिल दारा, पंकज पुरी, भारत भूषण खुल्लर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता थे। पूर्व पार्षद गौरव वडैहरा ने भी वार्ड 10 से नामांकन भरा।

लिस्ट के ऐलान से पहले परचा भरने के बाद गौरव वडैहरा।

इन कांग्रेसी नेताओं ने भी अपने वार्डों से भरे परचे

इसकेसाथ ही पूर्व पार्षद बलवान सिंह मनहास ने वार्ड 7 से, विकास महाजन ने वार्ड 4 से नामांकन किया। कांग्रेस पार्टी के अन्य कैंडीडेट्स में जुगल किशोर, सपना, मुकेश कुमार, नीलम कुमारी, राजेश कुमार, प्रिया, वीना, जोगिंदर पाल, शक्ति बग्गा, सलोनी, नरेश कुमारी, नेहा, नीतू बाला, कमला रानी, रोहित ने भी मंगलवार को नामांकन दाखिल किया।

नामांकन करने जाते कांग्रेसी नेता नितिन महाजन।