पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्स एमसी िवक्रम ने इंडिपेंडेंट कैंडीडेट के रूप में भरा नामांकन

एक्स एमसी िवक्रम ने इंडिपेंडेंट कैंडीडेट के रूप में भरा नामांकन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमएलए ने मिलने का टाइम तक नहीं दिया

भारतीयजनतापार्टी के बागी निगम चुनाव में पार्टी का खेल बिगाड़ सकते हैं। भाजपा से टिकट मिलने पर चार बार लगातार चुनाव जीत रहे विक्रम महाजन ने गाजे-बाजे के साथ आजाद कैंडीडेट के रूप में नामांकन दाखिल किया। भाजपा से टिकट मिलने पर कई और लोग बुधवार को नामांकन करेंगे। अगर अधिक कैंडीडेट्स पार्टी से बाहर जाकर चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।

विक्रम महाजन 20 साल से लगातार सुंदरनगर क्षेत्र से भाजपा से पार्षद चुने जाते रहे हैं। 1998 में वे आजाद जीते थे। इस बार पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने बगावत तक आजाद चुनाव लड़ने का फैसला किया।

मंगलवार को विक्रम ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए खुद वार्ड 38 से नामांकन किया, जबकि अपने समर्थकों निर्मला देवी को वार्ड 37, संजीव कुमार को वार्ड 31 और वीणा को 30 नंबर वार्ड से नामांकन दाखिल कराया। वार्ड 38 से भाजपा ने मीरा देवी को टिकट दिया है। इसी प्रकार मधु रैणा ने वार्ड 40 से नामांकन किया, जहां से पार्टी ने राज कुमार को टिकट दे दिया है।

भाजपा से जुड़े रहे पवन खुल्लर ने वार्ड 4 से नामांकन किया, जबकि इसी वार्ड से पार्टी के पवन देव मनहास भी बुधवार को नामांकन करेंगे। पार्टी ने वार्ड 4 से राकेश औल को टिकट दिया है। वहीं, सुरेश कुमार पिंटू ने वार्ड 41 से नामांकन किया। नरेंद्र काला ने वार्ड 9 और 15 से भाजपा टिकट के लिए अप्लाई किया था, लेकिन उन्हें किसी वार्ड से टिकट नहीं मिला। काला समेत कई अन्य भाजपा वर्कर बुधवार को आजाद कैंडीडेट के तौर पर नामांकन कर सकते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र परमार का कहना है कि पार्टी ने जीतने वाले कैंडीडेट्स को टिकट दिया है और पार्टी में किसी प्रकार की बगावत नहीं है।

Ãविक्रम महाजन बैंड-बाजे के साथ नामांकन भरने गए उन्होंने कहा कि लगातार जीतने के बावजूद पार्टी ने उन्हें इग्नोर किया। टिकट देना तो दूर एमएलए अश्वनी शर्मा ने उन्हें मिलने तक का टाइम नहीं दिया।

(मंगलवारको हुए नामांकनों की सूची पेज 3 पर)