पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अकालियों पर मंथन जारी, सीटें तय नहीं

अकालियों पर मंथन जारी, सीटें तय नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट|मंगलवार कोदूसरे दिन भी सहयोगी पार्टी अकाली दल को सीट देने पर भाजपा में मंथन चलता रहा। सीट शेयरिंग पर चंडीगढ़ से पठानकोट तक बैठकों का दौर जारी है। सबेरे पठानकोट के एक होटल में अकाली दल के नेताओं और विधायक अश्वनी शर्मा के बीच मीटिंग हुई। सूत्रों से पता चला कि अकाली दल 10 सीट की मांग कर रही थी, जबकि भाजपा अधिक से अधिक 3 सीटें ही दे सकने की स्थिति में थे। पता चला कि भाजपा वार्ड 14 तथा वार्ड 6 इंदिरा कालोनी की सीट अकाली दल को दे सकती है। अकाली दल को एक सीट माडल टाउन की भी मिल सकती है। चंडीगढ़ में भी इस मुद्दे पर दिन में भाजपा नेताओं की बैठक हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष नरेंद्र परमार और महामंत्री विपिन महाजन शामिल हुए। चंडीगढ़ से पता चला कि भाजपा ने वार्ड 49 से सोनिया देवी को कैंडीडेट घोषित कर दिया है।