पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य का 20वां तम्बाकू एंड स्मोक फ्री डिस्ट्रिक बना पठानकोट

राज्य का 20वां तम्बाकू एंड स्मोक फ्री डिस्ट्रिक बना पठानकोट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट | राज्यसरकार ने पठानकोट को तम्बाकू एंड स्मोक फ्री डिस्ट्रिक घोषित कर दिया है। जिला पठानकोट के हैल्थ डिपार्टमेंट ने सरकार द्वारा दी गाईडलाइन के अनुसार कार्य कर टेस्ट क्वालीफाई कर लिया है। चंडीगढ़ में हुई मीटिंग में अब पठानकोट 20वां जिला बना है, जिसे सरकार ने तम्बाकू स्मोक फ्री घोषित किया है। इसकी पुष्टि चंडीगढ़ मीटिंग में मौजूद रहे पठानकोट के सिविल सर्जन डाॅ. अनिल महेंद्रा ने की है। बता दें कि अब लुधियाना तरनतारन जिले ही रह गए हैं, जिन्हें अभी तक तम्बाकू स्मोक फ्री घोषित नहीं किया गया है। सिविल सर्जन ने कहा कि स्कूलों, काॅलेजो, धार्मिक संस्थाअों और सार्वजनिक स्थलों पर नो तम्बाकू एंड स्मोक के साइनबोर्ड लगा दिए हैं। इसके अलावा पब्लिक प्लेस, स्कूल, काॅलेज के बाहर अगर कोई तम्बाकू सिगरेट पीते कोई पकड़ा गया तो उसका चालान किया जाएगा। पकड़े जाने पर 2 वर्ष की सजा जुर्माने का प्रावधान भी है।