पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली में ‘आप’कीशानदार जीत पर कार्यकर्तायों ने बांटे लड्‌डू

दिल्ली में ‘आप’कीशानदार जीत पर कार्यकर्तायों ने बांटे लड्‌डू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सुजानपुर(पठानकोट)/शाहपुरकंडी

दिल्लीविधानसभाचुनावों में ‘आप’ की शानदान जीत होने पर पार्टी कार्यकर्ता ढोल की थाप पर थमाल मचाई और लड्‌डू बांट खुशी का इजहार किया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में हुई इस एतिहासिक जीत के चलते सुजानपुर में आम आदमी पार्टी कार्यालय में सुजानपुर के हलका इंचार्ज प्रशोत्तम पप्पी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने भंगड़ा डाल खुशी मनाई। इस मौके पर प्रशोत्तम पप्पी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप पार्टी की जीत आम आदमी की जीत है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली में आप पार्टी की जीत हुई है, उसी प्रकार आने वाले चुनावों में देश भर में आम आदमी पार्टी की जीत होगी। इस मौके पर अशोक कुमार, महिला विंग की अध्यक्ष निद्र कौर, दविन्द्र कुमार, गुलशन कुमार, हरदेव सिंह, बलदेव राज, संतोश कुमार, चुनी लाल, भूआ सिंह आदि मौजूद थे।

इसीप्रकार शाहपुरकंडीक्षेत्र में भी आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ठाकुर देवेंद्र सिंह दर्शी की अध्यक्षता में मेन मार्किट में जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों को कार्यकर्ताअों ने लड्डू बांटे। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारी देवेंद्र दर्शी, डा. अनिल भारद्वाज अन्य ने कहा कि दिल्ली के विस चुनावों में जहां लोकतंत्र की जीत हुई है, वहीं पर भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए दिल्ली की जनता ने केजरीवाल पर विश्वास किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी को ७०मेंसे ६७सीटेंमिली है, जो कि एक ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सूझवान जनता ने जिस प्रकार अन्य पार्टीयों को नकार कर केजरीवाल को आगे लाया है, उसी प्रकार पंजाब में भी वर्ष २०१७मेंहोने वाले विस चुनावों में स्पष्ट बहुमत लेकर आम लोगों की सरकार बनेगी, जिससे राज्य के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्तायों को कहा कि वह आम आदमी पार्टी की देशहित विकासीय नीतीयों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर मेहनत करें तथा पार्टी का जनाधार बढ़ाने का कार्य शुरू कर दें। इस मौके पर दर्शी के साथ डा. अनिल भारद्वाज, अशोक, गुरतेज सिंह गिल, मोहन लाल जेके, राजन शर्मा, बलकार सिंह कालू कोट, संजीव, अमन अरोड़ा, आकाश, प्रदीप सिंह आिद उपस्थित थे।

शाहपुरकंडी मंे आम आदमी पार्टी की जीत पर लड्‌डू खिला खुशी मनाते कार्यकर्ता।

सुजानपुर में आप के कार्यकर्ता जीत पर ढोल की थाप पर खुशी मनाते हुए।