पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंसर से बचने के लिए करें तंबाकू शराब का सेवन

कैंसर से बचने के लिए करें तंबाकू-शराब का सेवन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानपुर में कुष्ट रोग के खिलाफ जागरूकता रैली निकालते लाला लाजपत राय सीसे स्कूल के बच्चे और अध्यापक। -भास्कर

सीएचसी सुजानपुर में सेमिनार लगाकर लोगों को दिए कैंसर से बचने के टिप्स

भास्करन्यूज, सुजानपुर/पठानकोट

सोमवारकोसेहत विभाग की ओर से कम्यूनिटी हैल्थ सैंटर सुजानपुर में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम कार्यकारी एसएमओ डा. नवकिरण कौर के नेतृत्व में करवाया गया। डा. नवकिरण कौर ने बताया सेहत विभाग की ओर से 4 से 10 फरवरी तक मनाए जा रहे कैंसर दिवस के चलते सेमिनार लगाया गया है। इस मौके पर डा. नवकिरण कौर ने तंबाकू तंबाकूयुक्त पदार्थों के सेवन से कैंसर जैसी भयानक बीमारी होने संबंधी विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इससे प्रयोग से मुंह, जीभ, भोजन की नली आदि का कैंसर हो जाता है। इसके बचाव के लिए जरूरी है कि जीवन में कभी तंबाकू और शराब का सेवन करें। उन्होंनेे कहा कि इस बीमारी से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं का भी ज्यादा प्रयोग ने करें। इसके अलावा ज्यादा फैट वाली चीजें खाने से भी परहेज करें और रोजाना कसरत करें। इस मौकेे पर उन्होंनेे लोगों को जागरूक करने के लिए पंफलेट भी बांटे।

कुष्टरोग के खिलाफ जागरूकता रैली भी निकाली

कम्यूनिटीहैल्थसैंटर सुजानपुर में कुष्ट रोग की बीमारी संबंधी जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसमें जिला लैपरोसी अधिकारी डा. दीपक मन्हास भी उपस्थित हुए और रैली का शुभारंभ किया। रैली में लाला लाजपत राय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।

रैली कम्यूनिटी हैल्थ सैंटर से शुरू होकर सुजानपुर के मुख्य मार्गों से होते हुए कम्यूनिटी हैल्थ सैंटर में ही समाप्त हुई। इस दौरान अस्पताल स्टाफ की ओर से बच्चों को रिफ्रैशमेंट के तौर पर फल वितरित किए गए। डा. दीपक मन्हास ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की चमड़ी पर लाल या सफेद रंग का निशान पड़ जाए, तो वह व्यक्ति तुरंत डाक्टर की सलाह ले, ताकि लैपरोसी की बीमारी से बचा जा सके।

इस मौके पर डाक्टर दीपक मन्हास, डा. शैला, डा. आंचल शर्मा, बलजीत कौर, दविन्द्र कौर, प्रदीप कुमार, अनीता शर्मा, दिनेश कुमार सैनी विकास कुमार आिद मौजूद थे।