- Hindi News
- मानव समाज सेवा समिति ने डीएसपी अश्विनी कुमार को किया सम्मानित
मानव समाज सेवा समिति ने डीएसपी अश्विनी कुमार को किया सम्मानित
डीएसपी अश्विनी कुमार को सम्मानित करते मानव समाज सेवा समिति के सदस्य।
भास्कर न्यूज | सुजानपुर(पठानकोट)
मंगलवारकोडीएसपी अश्विनी कुमार को पठानकोट में जिला हैडक्वार्टर का चार्ज संभालने पर मानव समाज सेवा समिति की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएसपी अश्विनी कुमार ने समिति सदस्यों का अभार व्यक्त किया। डीएसपी अश्विनी कुमार ने बताया कि इससे पहले वह क्राइम ब्रांच हैडक्वार्टर चंडीगढ़ में तैनात थे और अब विभाग की ओर से उनका तबादला कर जिला पठानकोट में हैडक्वार्टर का चार्ज सौंप दिया गया है।
इस मौके पर समिति अध्यक्ष सतीश महाजन, विनोद महाजन, तुषार सैनी, सुरजीत कुमार, विक्की महाजन आदि मौजूद थे।