पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साईंस सिटी के टूर पर जिले से गए 400 छात्र

साईंस सिटी के टूर पर जिले से गए 400 छात्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनजीओज ने थाना नं. 1 पुलिस को दीं 30 जैकट

आशापूर्णी समाज सुधार सभा ने 25 परिवारों को राशन बांटा

मेन बाजार आैर क्लाथ मर्चेंट एेसोसिएशन के सदस्य जैकट्स देते हुए। -भास्कर

राशन वितरित करते हुए आशापूर्णी समाज सुधार सभा के सदस्य। -भास्कर

भास्कर न्यूज | पठानकोट

आशापूर्णीसमाजसुधार सभा के सदस्यों ने सरपरस्त तिलक राज और अध्यक्ष विनोद कुमार मल्होत्रा की अध्यक्षता में 25 परिवारों को राशन बांटा। विनोद कुमार ने बताया कि सभा की ओर से 70वां मासिक राशन वितरण समारोह करवाया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में नायब तहसीलदार, पठानकोट गोपाल शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर महासचिव कृष्ण गोपाल भंडारी, विजय कुमार फता , धर्म पाल पप्पू, रामपाल भंडारी, संजीव घई, रमन हांडा, सुदर्शन कुमार बिल्ला, हरि मोहन बिट्टा, आशीष कुमार मल्होत्रा, अश्वनी बजाज, अशोक बजाज, राजेश्वर लवला, राजन, गौरव, गोपाल शर्मा, दीपू, सुरेश महाजन, राकेश , संदीप, सन्नी और रोहित उपस्थित थे।

विद्यार्थियों को रवाना करते हुए डीएसएस राजेश्वर सलारिया आैर अन्य। -भास्कर

भास्कर न्यूज | पठानकोट

जिलापठानकोटके 16 स्कूलों के 400 स्टूडेंट्स पुष्पा गुजराल साईंस सिटी कपूरथला के लिए डीएसएस राजेश्वर सलारिया के नेतृत्व में रवाना हुए। डीएसएस राजेश्वर सलारिया ने बताया कि जिला पठानकोट के सरकारी हाई स्कूल फतेहगढ़, हाई स्कूल धोबड़ा, सीनियर सैकेंडरी स्कूल नरोट जैमल सिंह, सरकारी मिडिल स्कूल फरवाल, सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल नरोट जैमल सिंह, सरकारी मिडिल स्कूल फरवाल, सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल बमियाल, सरकारी हाई स्कूल भटवां, सरकारी मिडल स्कूल बाल सुडाल, सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल बधानी, शहीद मक्खन सिंह स्कूल, सीनियर सैकेंडरी स्कूल घियाला, मिडिल स्कूल अनेहड़, सीनियर सैकेंडरी स्कूल माधोपुर, सीनियर सैकेंडरी स्कूल सुजानपुर (लड़कियां), सीनियर सैकेंडरी स्कूल कीड़ी खुर्द स्कूल के विद्यार्थी शामिल हैं। सलारिया ने कहा कि विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा करने के लिए ऐसे टूर जरूरी हैं।

पठानकोट | मेन बाजार एेसोसिएशन आैर क्लाथ मर्चेंट एेसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधान भारत महाजन की अध्यक्षता में डाकखाना चौक में कार्यक्रम करवाया। इसमें दोनों एेसोसिएशन के सदस्यों ने डिविजन नंबर-1 की पुलिस को 15 जैकट दीं। इस दौरान व्यापार मंडल के एपीआरओ राजेश पुरी भी मौजूद रहे। इस दौरान चेयरमैन अशोक, विकास लाडी, कमल शर्मा, राजीव सेठ, अश्विनी महाजन, ओम प्रकाश, मनु शर्मा आदि भी उपस्थित थे। इसी तरह से पठानकोट गुड्स ट्रांसपोर्ट एेसोसिशन की ओर से भी एक अन्य कार्यक्रम के तहत डिवीजन-1 की पुलिस को 15 जैकट दी गईं। इसकी अध्यक्षता एेसोसिएशन प्रधान यशपाल सिंह ने की। इस दौरान संजीव गुप्ता, जंंगी अरोड़ा, शेखर, राजेश पुरी, विजय कुमार उपस्थित थे।