- Hindi News
- एबी कालेज स्टाफ आैर स्टूडेंट्स ने किया रक्तदान
एबी कालेज स्टाफ आैर स्टूडेंट्स ने किया रक्तदान
एबी कालेज स्टाफ आैर स्टूडेंट्स ने किया रक्तदान
पठानकोट| एबीकालेज में प्रिंसिपल डा. दिनेश शर्मा ने अपने जन्मदिन पर एनसीसी केडिट्स के साथ मिलकर 50 यूनिट रक्तदान किया। प्रिंसिपल डा. शर्मा ने कहा कि सभी स्टूडेट्स को अपना जन्मदिन लोगों की सेवा करके मनाना चाहिए। रक्त लेने वाली टीम में सिविल अस्पताल के एसएमअेा डा. भूपिन्द्र सिंह भी मौजूद रहे। कैंप में 50 विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। रक्तदान के बाद विद्यार्थियों को दूध आैर फल दिए गए। कालेज के महासचिव व्रिज मोहन ने कहा कि रक्तदान करने से हम किसी की जान बचा सकते हैं। डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे रक्तदान से किसी की जिन्दगी बचती है तो इससे बड़ा पूण्य क्या होगा। इस अवसर पर एनसीसी आफिसर कैप्टन शमशेर सिंह, अनिल शर्मा, चन्द्रशेखर, राजविंद्र कौर, भगवान दास, प्रदीप, रवि, राजिन्द्र मौजूद रहे।
एेसोसिएेशनके प्रोजेक्ट्स को लेकर की बैठक
पठानकोट| दि ओल्ड स्टूडेंट्स एेसोसिएशन ने सीनियर सैकेंडरी स्कूल पठानकोट में प्रधान बीडी शर्मा की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें महासचिव बीआर गुप्ता, कोषाध्यक्ष कमल पंत, मीडिया प्रभारी विजय शर्मा, प्रो. चक्रवर्ती अशोक, अवतार अबरोल, सुदर्शन वर्मा, तिलक राज शर्मा, प्रिंसीपल विनोद शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, अशोक अग्रवाल, सत्यब्रत शर्मा, शक्ति चावला, डाक्टर धर्मपाल, ठाकुर राज सिंह कीमती लाल उपस्थित रहे। बीआर गुप्ता ने कहा कि 16 फरवरी को नरोट मेहरा स्थित सरकारी स्कूल के छात्रों को एेसोसिएशन की ओर से बूट दिए जाएंगे। इस अवसर पर 23वें वार्षिक समारोह संबंधी भी विचार-विमर्श किया गया।