- Hindi News
- क्रिकेट : अमृतसर की टीम ने बटाला को 61 रन से हराया
क्रिकेट : अमृतसर की टीम ने बटाला को 61 रन से हराया
मैच के दौरान शाट लगाता अमृतसर टीम का एक लिखाड़ी। -भास्कर
भास्कर न्यूज | पठानकोट
पीटीयूकीतरफ से बधानी के साईं कालेज में करवाए जा रहे इंटर कालेज क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन अमृतसर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की टीम आैर पंजाब इंस्टिच्यूट्स टेक्नोलॉजी बटाला के बीच मैच हुआ।
मैच देखने के लिए साईं कालेज के चेयरमैन इंजी एसके पुंज भी मौजूद रहे। पुंज ने मैच शुरू करवाया। टॉस बटाला कालेज की टीम ने जीता और फील्डिंग का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी अमृतसर की टीम ने 30 ओवर में 201 रन बनाए। बटाला कालेज स्कोर को चेज नहीं कर पाई आैर निर्धारित ओवरों में ढेर हो गई।
अमृतसर की टीम ने मैच को 61 रन से जीत लिया। पुंज ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को जीत-हार से सबक लेकर अच्छा खेलने के लिए प्रेरित किया।