- Hindi News
- पार्क को तोड़कर सुविधा केन्द्र खोला गया तो जाएंगे हाईकोर्ट
पार्क को तोड़कर सुविधा केन्द्र खोला गया तो जाएंगे हाईकोर्ट
डीसी को मांग पत्र देने के बाद पत्र की कॉपी दिखाते म्यूनिसिपल कालोनी के लोग।
म्यूनिसिपल कलोनी के लोगों ने सुविधा केन्द्र किसी अन्य स्थान पर खोलने के लिए डीसी को दिया मांग पत्र
भास्करन्यूज | पठानकोट
पंजाबसरकारकी नई योजना के तहत प्रदेश में सुविधा केन्द्र खोले जा रहे हैं। इसी के तहत जिले में 43 सुविधा केन्द्रों का निर्माण किया जाएगा। एक केंद्र शहर की म्यूनिसिपल कालोनी में भी बनेगा। इसके लिए कलोनी स्थित पार्क के स्थान का चुनाव किया गया है। इसके विरोध में कलोनी निवासियों ने प्रदर्शन किया आैर डीसी को यहां पर सुविधा सेंटर बनवाने संबंधी मांग पत्र सौंपा।
एडवोकेट दीपक शर्मा, राकेश गौतम, बाबी, विपन, विनोद, राज कुमार, लक्की आैर विकास ने कहा कि सरकार ने अगर पार्क को तुड़वाकर यहां सुविधा केन्द्र खोलना चाहा तो लोग हाईकोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को पार्क की जगह किसी दूसरे स्थान पर सुविधा केंद्र खोलना चाहिए। पार्क में लोग सुबह-शाम सैर करते हैं वहीं बच्चों के खेलने के लिए यह सुरक्षित स्थान है। उन्होंने मांग की कि इस पार्क को नष्ट किया जाए। इस पर जिलाधीश ने कहा कि वह इस संबंधी दो दिन बाद एसडीएम से मिलें और समस्या बताएं।