सही कैंडीडेट नूं ही पावांगे वोटां...
शिअद-भाजपा प्रभारी भी बटाला में सीटों का बंटवारा नहीं कर पाए
पठानकोट | दिनमंगलवार। समय सुबह के 6.40 बजे और स्थान शहर का ध्रुव पार्क। दिन चढ़ते ही पार्क में मॉर्निंग वाक करने वालों की चहलकदमी शुरू हो जाती है और साथ ही निगम चुनावों पर चर्चा। सैर के लिए आए लोगों को जुबान पर एक ही बात है, चुनाव और शहर का विकास। भास्कर प्रतिनिधि ने सुबह पार्क में सैर कर रहे लोगों की राय जानी तो सैर कर रहे धीरा के रवि गुप्ता बोले, पाजी मजा ते तां है जे निगम दीयां चोणां तों बाद शहर दा विकास होवे। लोकां नूं साफ-सुथरा पानी चाहीदै। सीवरेज दी समस्या हल होणा चाहिदै। और गलियां भी पक्कीयां होण, तां ही चोणां दा फायदा है। इसलई सही कैंडीडेट नूं ही वोटां पावांगे। नाल चल रहे न्यू शास्त्री नगर के शक्ति सिंह ने हंसते हुए कहा कि इलेक्शन आउंदे ही नेतावां नूं मोहल्लेयां दी याद जांदी ए, मजा तां तां ऐ, जितण तों बाद मोहल्ले दीयां समसेयावां दूर होण। बीच में रामनगर के गौतम शर्मा ने कहा इस बार भी शहर का विकास नहीं होएया तां दिल्ली वांगू बीजेपी ते कांग्रेस दा सफाया हो जाणा और आउण वाले समे विच लोकां ने आप नंू मौका दे देणा। जे विकास चाहीदा है तां लोकां नूं वी सही कैंडीडेट नूं ही वोट पाणा चाहीदै।
मंगलवार को ध्रुव पार्क में लोग निगम के चुनावों को लेकर चर्चा करते नजर आए।
स्थान: ध्रुव पार्क| समय : सुबह 6:40 बजे