पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्स एमसी जोगिंदर पहलवान, पीड़ित के ससुर पर परचा दर्ज

एक्स एमसी जोगिंदर पहलवान, पीड़ित के ससुर पर परचा दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंदरून बाजारमें हुई कहासुनी के बाद दामाद पर थिनर फैंककर आग लगाने के आरोप में थाना डिवीजन 1 में ससुर राममूर्ति और कांग्रेसी नेता जोगिंदर पहलवान पर जान से मारने की नीयत शह देने का परचा दर्ज किया गया है। घायल का आरोप है कि उसके ससुर राममूर्ति ने लमीनी निवासी कांग्रेसी नेता जोगिंदर पहलवान की शह पर उसके ऊपर थिन्नर फैंककर आग लगाई है। आग से झुलसे मोहल्ला कर्म सिंह के रहने वाले अजय सूरी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया हुआ है। अजय का मुंह, सिर, छाती बाजू झुलस गए हंै।

अजय सूरी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी 2010 में राममूर्ति की बेटी के साथ लव मैरिज हुई थी। उसका एक बच्चा भी है। उसकी प|ी रूठकर मायके चली गई थी। तब उसका बच्चा 4 महीने का था। उसके ससुराल पक्ष ने उस पर कोर्ट में खर्चे का केस लगाया हुआ है। वह शुक्रवार को अंदरून बाजार स्थित अपने ससुर की दुकान पर समझौते की बात करने गया था, लेकिन उसका ससुर गुस्से में कहने लगा कि वह बेटी को उसके साथ नहीं भेजेगा।

इस बात को लेकर उसके ससुर ने थिन्नर वाला दीया उस पर फैंक कर आग लगा दी। आग की लपटों के चलते उसने चीखंे मारी और ज्वैलर्स मार्केट के लोग इक्ट्ठा हुए। ज्वैलर्स ने आग को बुझाया और उसे सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

मामले की जांच कर रहे थाना डिवीजन नं. 1 के एएसआई जगदीश राज ने बताया कि पुलिस ने घायल अजय के बयान पर थिनर फैंक कर आग लगाने शह देने के आरोप में राममूर्ति जोगिंद्र पहलवान निवासी लमीनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों लोग फरार हंै। इन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस छापेमारी कर रही है।

मामले से कोई लेना-देना नहीं, विरोधी पार्टी ने दर्ज करवाया है केस : जोगिंदर पहलवान

Ãकांग्रेसीनेता पूर्व पार्षद जोगिंदर पहलवान ने कहा कि वह तो शुक्रवार को चंडीगढ़ में थे। उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। निगम चुनावों के चलते पाॅलिटिकल विरोधी पार्टी ने उन पर परचा दर्ज करवाया है। उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। अगर यह झूठा परचा कैंसल किया तो कांग्रेसी धरना प्रदर्शन करेंगे।