स्वाइन फ्लू की संदिग्ध महिला भर्ती
जिले मेंस्वाइन फ्लू की एक संदिग्ध मरीज मिली है। जिसे रावी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला हिमाचल के कांगड़ा जिले की तहसील नूरपुर के एक गांव की रहने वाली है। महिला को एक सप्ताह से बुखार जुकाम था। शनिवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर जब उसे रावी अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो ब्लड टैस्ट लेने पर उसमें स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए।
इसकी सूचना मिलने पर सिविल अस्पताल प्रबंधन की टीम भी रावी अस्पताल पहंुची और स्वाइन फ्लू बी कैटेगिरी देखते हुए महिला की ट्रीटमेंट शुरू कर दी है। एसएमओ डाॅ. भूपिंद्र सिंह का कहना है कि सिविल अस्पताल में स्वाइन फ्लू को लेकर अलग से आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन पूरी तरह से सर्तक है और लोगों को सर्तकता बरतने को कहा जा रहा है। बुखार, खांसी, जुकाम होने पर तुरंत डाॅक्टर से सलाह लें।
2013में 2 की हुई थी मौत
2013में स्वाइन फ्लू से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, वर्ष 2012 में स्वाइन फ्लू के 3 संदिग्ध मरीज मिले थे। इनमें से एक घियाला का, एक मुकेरियां और एक हिमाचल प्रदेश का था।
हैल्थ टीम के साथ आए हेमंत ने बताया कि मरीज का उपचार शुरू कर दिया है।
क्या है स्वाइन फ्लू
स्वाइनफ्लू सांस से जुड़ी बीमारी है। यह टाइप के इनफ्लूएंजा वायरस से होती है। जो एच-1 और एन-1 नाम से जाना जाता है। सामान्य फ्लू और स्वाइन फ्लू के वायरस में एक काफी फर्क होता है। हालांकि इनके लक्षण एक जैसे होते हैं।
शुरुआती लक्षण
Áबुखारगलेमें खराश होना
Áखांसी,जुकामछींकें आना
Áमांसपेशियोंसिरमें तेज दर्द
Áबहुतज्यादाथकान महसूस होना
Áदवाकेबाद भी दर्द कम होना
ऐसेकरें बचाव
Áभीड़भाड़वालेइलाके में जाएं, खाना हाथ धोकर खाएं
Áकिसीकोवायरल का प्रकोप होने पर उससे हाथ मिलाएं
Áसंतुलितआहारलें और सब्जियाें का ज्यादा उपभोग करें
Áखांसी,जुकामबुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से चैकअप कराएं