ब्रदर, बाइक चलाओ पर हेल्मेट पा के
भास्कर महाअभियान
हमारे 60 मिनट आपकी जिंदगी के लिए
मिशन चौक पर सद््गुरु कबीर सभा की जिला इकाई ने युवाओं को किया अवेयर, कहा
सार्थक पहल
ब्रदर,घरपर आपका कोई इंतजार कर रहा है। इसलिए ट्रैफिक रूल्स की पालना करते हुए ही ड्राइविंग करो। चाहे टू-व्हीलर्स पर निकलो या फाेर व्हीलर्स पर, अोवरस्पीड से हमेशा बचो और अपनी साइड में ही ड्राईविंग करें। अगर हर ड्राइवर ऐसा करेगा तो निश्चय ही सड़क हादसों को रोका जा सकता है। ये बातें सद््गुरु कबीर सभा पंजाब की जिला इकाई ने शुक्रवार को मिशन चौक पर वाहन चालकों से अपील करते हुए कही। भास्कर के हादसों के खिलाफ महाअभियान से जुड़ते हुए कबीर सभा के सदस्यों ने खुद भी हमेशा ट्रैफिक रूल्स की पालना की शपथ ली।
कबीर के जिलाध्यक्ष शुभम भगत और ब्रह्मेश कुमार की मौजूदगी में सदस्यों श्रवण कुमार, सिमरदीप सिंह, कलसी, चंदन राहुल ने वाहन चालकों को अपनी दूसरों की सुरक्षा के लिए सड़क पर चलने से पहले सभी ट्रैफिक मापदंडों को पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ड्राइविंग के समय बरती छोटी सी लापरवाही हादसे का कारण बन सकती है। कृपया खुद में थोड़ा बदलाव करें और ट्रैफिक नियमों की पालना को जिंदगी का अहम हिस्सा बना लें। स्लो स्पीड चलने से यही होगा कि आप 5-10 मिनट देरी से पहुंचेंगे, लेकिन इसी में हम सभी का फायदा है। ट्रैफिक रूल्स अवेयरनेस के लिए हर वर्ग और हर संस्था को आगे आना चाहिए। अगर हम वाइक चलाते वक्त हेल्मेट और कार चलाते वक्त सीट बैल्ट पहनते हंै तो हादसे के वक्त 90 प्रतिशत लाइफ बचा सकते हंै।
मिशन चौक पर कबीर सभा सदस्यों ने युवा टू-व्हीलर्स को बहुत ही प्यार से समझाकर हेल्मेट पहनने और तेज चलने की सलाह दी।