- Hindi News
- पठानकोट से विभिन्न स्टेशनों के लिए रोजाना रवाना होती हैं 850 बसें
पठानकोट से विभिन्न स्टेशनों के लिए रोजाना रवाना होती हैं 850 बसें
पठानकोट| पंजाब,हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जेएंडके सहित विभिन्न राज्यों के लिए पठानकोट से रोजाना करीब 850 बसों की आवाजाही होती है। इसमें प्राईवेट और सरकारी बसें शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पठानकोट से हिमाचल के लिए 125, अमृतसर के लिए 250, दिल्ली के लिए 20, जालंधर के लिए 150, जेएंडके के लिए 70, चंडीगढ़ के लिए 45 और अन्य स्टेशनों के रूटों के लिए कुल 850 के करीब बसों की आवाजाही होती है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की ओर से पठानकोट में अपना डिपो वर्कशॉप भी बनाई हुई है। यहां पर रिजनल मैनेजर का आफिस भी बनाया गया है।