- Hindi News
- महंगाई भत्तेे की किस्त मिलने से कर्मियों में रोष
महंगाई भत्तेे की किस्त मिलने से कर्मियों में रोष
महंगाई भत्तेे की किस्त मिलने से कर्मियों में रोष
सुजानपुर | पीडब्ल्यूडीफील्ड एंड वर्कशाप वर्कर यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान सतीश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों को रही समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। जानकारी देते हुए चेयरमैन मंगत सिंह महासचिव सुरेश कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया। इनमें कर्मचारियों को जुलाई से देय महंगाई भते की किस्त को अभी जारी नहीं किया, दर्जा चार तीन कर्मचारियों को अभी तक बर्दियां नहीं दीं, पंप आप्रेटरों को १०३००कास्केल नहीं दिया गया, जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा ओर कई समस्याएं हैं, जिनका हल नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के हल केे लिए १४फरवरीको शिमला पहाड़ी पठानकोट में यूनियन की बैठक की जाएगी। इस मौके पर चेयरमैन मंगत सिंह, सरपरस्त राजेन्द्र कुमार, मोहन सिंह, अमरजीत, सुरेश कुमार, मेहर सिंह, कुलदीप शर्मा, गोवर्धन सिंह, राजेश सैनी, प्यार सिंह, अश्विनी शर्मा, बलवंत सिंह, सुरेश सहगल आदि मौजूद थे।