- Hindi News
- मीटर बाॅक्स के बाहर िबजली तारों के नंगे जोड़, लोगों में रोष
मीटर बाॅक्स के बाहर िबजली तारों के नंगे जोड़, लोगों में रोष
सुजानपुर के मोहल्ला कश्मीरी में बिजली की नंगी तारों के जोड़ दिखाते लोग।
भास्कर न्यूज | सुजानपुर(पठानकोट)
बिजलीनिगमठेकेदारों ने गत दिनों कश्मीरी मोहल्ला पुराना वार्ड नम्बर-11 में बिजली के मीटर घरों से बाहर निकालकर मीटर बाक्स लगाए गए, लेकिन ठेकेदार के कर्मचारियों ने उन मीटर्ज के सभी जोड़ों को मीटर बाक्स के बाहर ही जोड़ दिया है, जिससे लोगों में रोष है।
लोगों का कहना है कि इससे घरों की बिजली चोरी होने के साथ- साथ हादसों की अशंका बड़ गई है। इस संबंधी मोहल्ला वासी मास्टर तरसेम कुमार, ओम प्रकाश, तिलक राज, विश्व देव, मास्टर बलबीर कुमार, साजन कुमार, कमलेश रानी, चंपा गुप्ता, प्रवीन कुमार, सुमन लत्ता, आदि ने बताया कि ठेकेदारों के कर्मचारियों की ओर से उनके घरों के बाहर जो मीटर निकाले गए हैं, उनके बिजली के जोड़ सभी मीटर बाक्स से बाहर रखे हुए हैं, जिससे किसी भी समय कोई हादसों हो सकता है।
उन्होंने कहा कि िबजली तारों के नंगे जोड़ों के कारण कई बार बिजली ट्रिप भी हो जाती है, जिसके चलते उनके कई उपकरण भी जल गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी इस समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी हो और ही कोई हादसा हो।
एसडीओबोले-जल्द करवाएंगे समस्या हल
एसडीओबिजलीनिगम प्रितपाल ने कहा कि मामला उनके ध्यान में गया है और ठेकेदार से बात करके जल्द लोगों की इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।