पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक साल में जिला पठानकोट में हुई 80 मौतें

एक साल में जिला पठानकोट में हुई 80 मौतें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानपुर के राजपूत सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ट्रैिफक सेमिनार के दौरान बच्चों को संबोधित करते एजुकेशन ट्रैफिक सैल के इंचार्ज एवं सब-इंस्पेक्टर मदन लाल और (दाएं) सेमिनार के दौरान मौजूद बच्चे। -भास्कर

भास्कर न्यूज | सुजानपुर(पठानकोट)

एजुकेशनट्रैफिकसैल जिला पठानकोट ने शनिवार को राजपूत सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर में ट्रैिफक सेमिनार लगाया। सेमिनार की अध्यक्षता सैल के इंचार्ज एवं सब-इंस्पेक्टर मदन लाल ने की। इस मौके पर एजुकेश्न ट्रैफिक सैल के मार्शल विजय पासी ने भी शिरकत की।

प्रिंसीपल हरदेव सिंह के नेतृत्व में करवाए गए इस सेमिनार में विजय पासी ने बच्चों को ट्रैिफक रूल्ज की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से किसी भी समय हादसा हो सकता है। वहीं, उन्होंने बताया कि हमें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमट अवश्य पहनना चाहिए। इस अवसर पर सब-इंस्पेक्टर मदन लाल ने भी बच्चों को ट्रैफिक नियमों संबंधी जागरुक किया। उन्होंने कहा कि जिला पठानकोट में लोगों द्वारा ट्रैफिक नियमों की पालना करने के चलते एक वर्ष में लगभग 80 के करीब लोगों की मौत हो चुकी है, जो कि चिंता का विषय है।

उन्होंने बताया कि इन हादसों से बचने के लिए लोगों को सड़क नियमों के प्रति जागरुक होना होगा। इसके चलते उनकी ओर से लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि गाड़ी चलाते समय हमें अपना लाइसेंस साथ रखना चाहिए और 16 वर्ष से कम आयू के बच्चों को किसी भी प्रकार की गाड़ी नहीं चलानी चाहिए, जिससे हादसों पर अंकुश लग सकता है।

इस मौके पर हवलदार हरनेश सैनी, प्रिंसीपल प्रीतम सलारिया, योग राज शास्त्री, बलविन्द्र कुमार, सरला मैडम, रजनी, ममता, अमरजीत, आरती शर्मा, शशी पाल, अंजू शर्मा आदि मौजूद थे।