पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झझेली में फाटक लगने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

झझेली में फाटक लगने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानपुर के गांव झझेली पर रेलवे फाटक होने के विरोध में प्रदर्शन करते लोग।

{बोले, सुजानपुर-झझेलीमार्ग पर फाटक होने से हो चुके हैं कई हादसे

{बच्चेफाटक के पास लगा रहे साइिकल, तीन किमी. पैदल जा रहे स्कूल

भास्करन्यूज | सुजानपुर

सुजानपुर-झझेलीसंपर्कमार्ग पर पड़ते मानव रहित रेलवे क्राॅसिंग पर फाटक लगाए जाने के विरोध में शनिवार को लोगों ने प्रशासन रेलवे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकािरयों रमेश कुमार, अवतार सिंह, चमन लाल, अमनदीप, सुभाष कुमार रवि कुमार, राज कुमार, रिंकू, किशन, परषोतम लाल, जनक राज, मदन लाल, कर्मचंद, द्वारका दास, गुरदासमल्ल, अशोक कुमार, दशर््ान लाल, जनक राज ने बताया कि सुजानपुर के वार्ड नंबर-पांच से झझेली की ओर जाने वाले मार्ग पर से गुजरते रेलवे लाइन पर फाटक होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे क्रासिंग पर हालात ऐसे हैं कि यहां पर से दोपहिया वाहन तक नहीं गुजर सकते। इस मार्ग से तो पैदल ही गुजरना बहुत मुश्किल है। रोजाना विभिन्न गांवों के बच्चे इस क्रासिग को पार कर शहर के विभिन्न स्कूलों में शिक्षा के लिए आते हैं। मजबूरी में उन्हें अपने साइकिल लाइन के दूसरी ओर लगाकर पैदल अपने स्कूल जाना पड़ता है अगर बच्चे दूसरे रास्ते का प्रयोग करते हैं, तो उन्हें तीन किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है।

इस संबंधी बच्चों अंजलि, भावना, रमना, बबली, रजनी, शिखा ने बताया कि अगर इस मार्ग पर फाटक लग जाए, तो वह अपने स्कूल साइिकल लेकर जा सकती हैं। बच्चों ने बताया कि उन्हें साइिकल फाटक के पास लगाकर पैदल जाना पड़ता है, जिस कारण उन्हें तीन किलोमीटर अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। वहीं, कई गांवों के लोगों को मजबूरी में दूसरे रास्तों से शहर आना पड़ता है, जिससे इस मार्ग पर पड़ते दुकानदारों का धंधा भी चौपट हो गया है, जिस कारण दुकानदारों में भी प्रशासन के खिलाफ रोष है। लोगों को कहना है इस मार्ग पर फाटक लगाने की कई सालों से मांग करते रहे हैं, लेकिन किसी ने भी उनकी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व पठानकोट में आए रेलवे के जीएम के सामने भी इस समस्या को रखा गया। उन्होंने कहा कि रेलवे क्रासिंग पर एक तीखा मोड है, जिससे जम्मू की तरफ से रही ट्रेन का कई बार लोगों को पता नहीं चलता और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रेलवे क्रासिंग पर फाटक लगा लोगों की समस्या का समाधान किया जाए।