- Hindi News
- शराब फैक्टरी प्रबंधन आैर प्रशासन के खिलाफ लोगों ने िकया प्रदर्शन
शराब फैक्टरी प्रबंधन आैर प्रशासन के खिलाफ लोगों ने िकया प्रदर्शन
हम गंदा पानी नहीं फैंक रहे : फैक्टरी डायरेक्टर
फैक्टरीकेडायरेक्टर एसएस तोमर ने कहा कि उनकी फैक्टरी का किसी प्रकार का गंदा पानी बाहर नहीं फेंका जा रहा। वहीं, शराब फैक्टरी का पानी कहीं बाहर फेंका जाए, इसके लिए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी भी समय-समय पर हमारी फैक्टरी की जांच करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि जहां पर उनकी फैक्टरी है, वहां पर अन्य कई फैक्टरियां घर हैं, जिनका पानी गांव मुद्दे की ओर फेंका जा रहा है, इस गंदे पानी को पीने से भी पशुओं की मौत हो सकती है।
सुजानपुर के गांव मुद्दे में शराब फैक्टरी से निकलने वाले गंदे पानी के विरोध में राेष जताते हुए गांववासी। भास्कर
बोले-गंदा पानी पीने से करीब 23 पशुओं की हो चुकी है मौत
भास्करन्यूज | सुजानपुर(पठानकोट)
इंडस्ट्रीग्रोथसैंटर में बनी शराब फैक्टरी से निकलने वाला गंदा पानी गांव मुद्दे के लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है, जिस कारण स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। शराब फैक्टरी से निकलने वाले इस गंदे पानी के विरोध में शनिवार को गुज्जर समुदाय के लोगों ने प्रधान शेरदीन के नेतृत्व में प्रशासन और शराब फैक्टरी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रधान शेरदीन ने बताया कि फैक्टरी से निकलने वाला गंदा पानी उनके गांव में आने से गांववासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।
प्रदर्शनकािरयों ने बताया कि शराब फैक्टरी से निकलने वाले इस गंदे पानी को पीकर गांव के गुज्जर रोशनदीन की 10 कटियां, शेरअली रामुदीन की 5-5 कटियां और गुजर अली की 3 कटियां मर चुकी हैं, जिससे उनका काफी नुकसान हो गया है। उन्होंने बताया कि इस फैक्टरी के गंदे पानी के कारण अब उनके गांव का पीने का पानी भी दूषित होने लगा है, जिस कारण गांववासियों में कई प्रकार की बीमारियां फैलने का भय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि लोगों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए फैक्टरी से निकलने वाले इस गंदे पानी को यहां फेंकने पर तुरंत रोक लगाई जाए, ताकि उनके परिजन दूषित पानी पीकर बीमार हों। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही समस्या का समाधान किया, तो गांववासी एकजुट होकर अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। इस मौके पर रहमतदीन, काशनदीन, मक्खनदीन, रोशनदीन, डा. गोल्डी, अशोक कुमार, संजीव कुमार, हाजी राेशनदीन, जंगदीन आदि मौजूद थे।