पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रियंका बावा ने गौशाला के लिए चारा दिया

प्रियंका बावा ने गौशाला के लिए चारा दिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विजय कुमार बने सोसायटी के अध्यक्ष

पठानकोट| पठानकोटडिस्ट्रिक्ट डिपो होल्डर वेलफेयर सोसायटी ने चेयरमैन द्वारका नाथ और प्रेसीडेंट सतपाल भगत की अध्यक्षता में बैठक की। इस दौरान विजय कुमार को साेसायटी का ब्लाक पठानकोट प्रधान मनोनीत किया गया। सोसायटी सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाकर उनको सम्मानित किया। विजय कुमार ने सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह सोसायटी के अगामी प्रोजेक्ट्स में बढ़-चढ़कर सहयोग देंगे। इस मौके पर पंजाब महासचिव गणपत राय, महासचिव मलकीत सैनी कैशियर गौरव रैणा उपस्थित थे।


प्रियंका बावा ने गौशाला के लिए चारा दिया

पठानकोट|गोपाल धाम गौ सेवा समिति की तरफ से चलाई जा रही गौशाला के लिए सुश्री प्रियंका बाबा ने चारा आैर दवाएं दी। इस मौके पर प्रियंका बाबा ने कहा कि गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। गौ माता की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और सारे दु:खों का नाश होता है। गौ माता को स्नातन धर्म में सबसे ऊंचा दर्जा दिया गया है। कहा जाता है कि प्राचीन काल में भी ऋषि मुनि गौ सेवा कर पुण्य की प्राप्ति करते थे। इस अवसर पर गौशाला संचालक विजय पासी ने बाबा का धन्यावाद किया। इस मौके बृज मोहन, आशीश कुमार, बबीता, संजय कुमार, जतिन सिंह, सन्नी उपस्थित थे।

विजय कुमार को सम्मानित करते सदस्य। -भास्कर

सुश्री प्रियंका बावा गाउआें को चारा खिलाती हुईं। -भास्कर