पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता बोले, नेताआें के दखल के कारण नहीं मिल पाया न्याय

पिता बोले, नेताआें के दखल के कारण नहीं मिल पाया न्याय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एंजल स्कूल की बस के नीचे आने से हुई थी कनव की मौत, स्कूल प्रबंधन पर कोई कार्रवाई नहीं

भास्करन्यूज | पठानकोट

कनव की मौत के मामले में इंसाफ से लिए परिवार दर-दर की ठोकरें खा रहा है पर पुलिस प्रशासन ने उन्हें इंसाफ नहीं दिलाया। यह कहना है एंजल स्कूल की बस के नीचे आकर मरने वाले छात्र कनव के पिता कुलदीप कुमार मिंटू का। उन्होंने मामले में इंसाफ मिल पाने का सीधा आरोप शहर के नेताआें पर लगाया। उन्होंने कहा कि नेताआें के दखल के कारण बेटे की मौत मामले का राजनीतिकरण हो गया। इसके चलते उन्हें इंसाफ नहीं मिल पाया। मिंटू का आरोप है कि राजनेताओं की वजह से ही आज दिन तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है और वह इंसाफ के लिए भटक रहे हैं। मिंटू का कहना है कि वार्ड नं.२१, २२आैर २३ मेंउनकी बिरादरी (रामदासिया) के सैकड़ों वोट हैं। अगर उन्हें चुनाव से पहले इंसाफ मिला आैर आरोपियों पर कार्रवाई हुई तो सारी बिरादरी नगर निगम के होने वाले चुनावों में मौजूदा राजनेताओं को वोट नहीं डालेंगे। वह नगर निगम चुनावों का बहिष्कार करेंगे। बता दें कि १६अप्रैल २०१४ कोकनव की बस के टायर के नीचे आने से मौत हो गई थी। परिवार वालों ने इंसाफ के लिए जिला पुलिस से शिकायत की थी। कनव को इंसाफ दिलवाने के लिए धरने आैर कैंडल मार्च तक हुए थे लेकिन मामले में अगली जांच क्या हुई, इसका परिवार वालों को कुछ नहीं बताया गया।

इंसाफ मिलने से दुखी कनव के पिता चुनाव का बायकाट करने संबंधी एप्लिकेशन दिखाते हुए।