पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम कौंसिल चुनाव

निगम-कौंसिल चुनाव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुनावी खर्चे का हिसाब रखेंगी मॉनिटरिंग टीमें

निगम चुनावों के लिए टैंपरेंस हाल पठानकोट में स्थापित किया गया है शिकायत सैल

जिलाचुनावअधिकारी सुखविन्द्र सिंह ने बताया है कि निगम और नगर कौंसिल चुनावों में खर्चे का हिसाब रखने के लिए खर्चा मॉनिटरिंग टीमें बनाई गई हैं। चुनावों को सफलतापूर्वक निष्पक्ष करवाने के लिए भी टीमों का गठन किया गया है। निकाय चुनावों में होने वाले खर्चें का हिसाब-किताब रखने के लिए बनाई मॉनिटरिंग टीम का इंचार्ज सुरिन्द्र कुमार एकाऊंटस अधिकारी बीएसएनएल पठानकोट को बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार तीन मोबाइल टीमें बनाई गई हैं जिनके इंचार्ज प्रवीण कुमार एक्सईएन वाटर सप्लाई तथा सैनीटेशन, डाॅ.चन्द्र मोहन डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन विभाग तथा श्री जगदीश सैनी ईटीओ पठानकोट को लगाया गया है। इन तीनों टीमों के साथ एक-एक एएसआई रैंक का पुलिस कर्मचारी भी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनावों संबंधी टैंपरैंस हाल पठानकोट में एक शिकायत सैल भी स्थापित किया गया है तथा इस सैल का इंचार्ज केसी भगत एक्सईएन डैम कंस्ट्रक्शन को लगाया गया है जिसका मोबाइल नंबर 98886-73173 है। शिकायत सैल का लैंडलाइन नंबर 0186-2220542 है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को नगर निगम चुनावों संबंधी कोई शिकायत हो तो वह इन नंबरों पर सम्पर्क कर सकता है अथवा अपनी शिकायत बाइहैंड देने के लिए टैंपरैंस हाल में बने शिकायत सैल में दे सकता है।

सुजानपुर नगर कौंसिल के लिए मनमोहन बने रिटर्निंंग आॅफिसर

सुजानपुरनगर कौंसिल चुनाव के लिए पीडब्ल्यूडी एक्सईएन मनमोहन को रिटर्निंग आॅफिसर तैनात किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने चुनावों के लिए नामाकंन भरने हैं, वे म्यूनिसिपल कमेटी कार्यालय सुजानपुर में जमा करवा सकते हैं। चुनाव संबंधी शिकायत 98886-73173 नंबर पर दी जा सकती है।

पहले दिन किसी ने नहीं भरा नामांकन

नगरनिगम चुनाव की 22 फरवरी को घोषणा के बाद शनिवार को पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं भरा। वार्ड नंबर 1 से 20 तक के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम मेजर अमित महाजन और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मार्केट कमेटी सचिव बलबीर सिंह ने बताया कि पहले दिन किसी उम्मीदवार की ओर से अपना नामांकन दर्ज नहीं करवाया गया है। वहीं, 21 से 35 वार्डों के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नरेश महाजन और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अजय प्रिंजा तथा 36 से 50 वार्डों के रिटर्निंग ऑफिसर आरके भगत और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार ने बताया कि उनके वार्डों में से भी किसी उम्मीवार ने अभी नामांकन नहीं भरा है।