पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समर्पित कार्यकर्ता को ही मिलेगी टिकट: विज

समर्पित कार्यकर्ता को ही मिलेगी टिकट: विज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
@कहा :पार्टी की जीत के लिए मिलजुल कर करें काम

भास्करन्यूज | पठानकोट

निगमचुनावोंमें कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति निष्ठा और उनके जीतने की पक्षधरता के आधार पर ही टिकट दिया जाएगा। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल विज ने कही। बैठक में पूर्व विधायक अशोक शर्मा, पीपीसीसी नितिन महाजन लाडी, सचिव विनय महाजन सिटी प्रेजीडेंट विभूति शर्मा शामिल हुए।

निगम इलेक्शन के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए दावेदारी ठोकते हुए विज से निष्पक्ष टिकट देने की अपील की। विज और कोआडीनेटर राजिन्द्र दीपा ने कार्यकर्ताओं को टिकट देने संबंधी अफवाहों से दूर रहकर पार्टी के लिए मिलजुलकर काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि उसी उम्मीदवार को टिकट दी जाएगी जो पार्टी के लिए पूरी निष्ठा ईमानदारी से समर्पित होगा। संभावित उम्मीदवारों को अपने फार्मों के साथ ड्राफ्ट भी लगाना होगा, जिसके लिए जनरल के लिए फीस 2 हजार जबकि एससी/बीसी के लिए 1 हजार होगी। जिसके फार्म के साथ ड्राफ्ट नहीं होगा उसका फार्म अधूरा समझा जाएगा। रविवार दोपहर 12 बजे तक संभावित उम्मीदवार ड्राफ्ट जमा करा दें। पार्टी एक परिवार से दो व्यक्तियों का भी टिकट दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के बजाए मिलकर कार्य करें ताकि पार्टी भारी मतों से जीत प्राप्त करे। विज ने कहा कि फार्म संबंधी जिन लोगों को आशंका है वे दोबारा कोआर्डिनेटर को फार्म जमा करा सकते हैं। उनके साथ किसी प्रकार की हेराफेरी नहीं होने दी जाएगी। किसी भी वर्कर के साथ धक्केशाही नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए पिछले तीन दिनों से सर्वे चल रहा है तथा सर्वे के आधार पर लोगों के विचार सुनने के बाद तथा कार्यकर्ता की सेवाएं देखने के उपरांत ही टिकट की अंतिम घोषणा की जाएगी। इस मौके पर पूर्व पार्षद जोगिन्द्र पाल, गौरव वडैहरा, विनय शर्मा, अनिल दारा, मनजीत कौर संधू, डा. पंकज राय, अनिल शर्मा, गोपाल महाजन, पारूल कौशल, आईएस गुलाटी आदि मौजूद थे।

जिला कांग्रेस दफ्तर में बैठक को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल विज।