पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम के पास पहुंचे 9 नए डंपर शहर में लगवाए

नगर निगम के पास पहुंचे 9 नए डंपर शहर में लगवाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमेंसफाई को लेकर प्रशासन और स्थानीय लोगों की ओर से अपने-अपने स्तर पर की जा रही कोशिशों के सकारात्मक नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। भले ही ये नतीजे अभी अपने निचले स्तर पर हैं, लेकिन आने वाले समय में इजाफा होना तय है। निगम स्तर पर बात करें तो शहर में सफाई व्यवस्था की बेहतरी के लिए खर्च होने वाली 75 लाख रुपए की राशि से करवाए जाने वाले कामों में से डंपरों की आमद शहर में शुरू हो गई है।

शहरके विभिन्न क्षेत्रों में रखे जाएंगे 35 डंपर

निगमकी ओर से कुल 35 डंपर खरीदे जाने हैं और लुधियाना से ये डंपर पठानकोट पहुंचेंगे। इनमें से पहले चरण में निगम को 9 डंपरों की सप्लाई मिल गई है और निगम इन डंपरों को चयनित स्थानों पर पलेस करवाना भी शुरू कर दिया है। निगम से मिली जानकारी के अनुसार पूरी सप्लाई आने में इस महीने के अंत तक या अगले महीने के पहले हफ्ते तक का समय लग सकता है और इसके बाद डस्टबिन आने भी शुरू हो जाएंगे। डंपिंग साइट्स पर डंपरों को लगाए जाने के बाद डस्टबिन भी शहर के विभिन्न एरियाज़ में लगाए जाएंगे।

सोसायटी प्रधान विजय चोपड़ा, उपप्रधान मोहिंद्र सिंह मिंदा, राजू ठाकुर, राकेश कुमार, रूप लाल शर्मा, लाडी और रवि कुमार ने बताया कि रोजाना कूड़ा उठाने वाले रिक्शे वाले को प्रत्येक घर 50 रुपए देने का प्रस्ताव मंजूर हुआ है। जो आर्थिक तौर पर कमजोर हैं, वह 30 रु. प्रति मासिक देंगे।

शहर में पहंुचे डंपरों को अनलोड करते हुए निगम के कर्मचारी।

21 सदस्यीय कमेटी ने मोहल्ले में लगवाए 2 रिक्शा

वार्डनंबर 16 के घरथौली मोहल्ले में यूथ ने खुद साफ-सफाई के लिए बनाई 21 मैंबरी कमेटी ने मोहल्ले में घर-घर से कूड़ा उठवाने के लिए 2 रिक्शे लगवा दिए हैं। यह रिक्शे वाले रोज मोहल्ले के घरों से कूड़ा उठाएंगे और डंपिग एरिया में इसे फैंकेंगे। रविवार को सफाई मुहिम के तहत सोसायटी सदस्य खुद रिक्शों को लेकर घर-घर गए और घरों का कूड़ा रिक्शे में डलवाया। सोसायटी के इस प्रयास को सराहते हुए मोहल्ले के लोगों ने कहा कि दैनिक भास्कर द्वारा शहर में बदलाव मिलजुलकर के नाम से चलाई गई मुहिम लोगों को निगम पर डिपेंड रहने की बजाए खुद आगे आकर काम करने और शहर में सफाई की प्रेरणा देती है। उन्होंने शहर के अन्य मोहल्लों, बाजारों चौराहों के लोगों से अपील की कि वे भी समाजसेवा सोसायटी बनाकर हफ्ते में एक या दो दिन खुद सफाई करें। सभी मोहल्लों में रिक्शे लगवाकर कूड़ा घरों के बाहर फैंकने की बजाए घरों से ही उठवाया जाए।