पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अबरोल नगर: लोगों ने खुद पैसे जुटाकर बना दी सड़क

अबरोल नगर: लोगों ने खुद पैसे जुटाकर बना दी सड़क

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्य सड़क से अबरोल नगर मोहल्ले तक फुटपाथ भी बनवाया

अबरोलनगरमें विकास कराने में नाकाम रहे नगर निगम से दुखी होकर वार्ड के बाशिंदों ने खुद ही पैसे जुटाकर सड़क बना डाली। सीवरेज ब्लाॅक से छुटकारा दिलाने में निगम के नाकाम रहने पर मोहल्ले के लोगों ने पहले अबरोल नगर सुधार सभा गठन किया और खुद पैसे इकट्ठे कर गली में टाइल्स लगवाईं और गली की सफाई करवाई। अबरोल नगर में ज्यादातर लोग सेना से रिटायर्ड या फिर गवर्नमेंट विभागों के कर्मचारी रहते हैं। अबरोल नगर में काफी समय से सीवरेज लाइन ब्लाॅक थी और गंदा पानी ओवरफ्लो होता रहता था। मोहल्ले के लोगों ने निगम से संपर्क किया पर कुछ नहीं हुआ तो एसडीसी रुपांजलि कार्थिक ने समस्या दूर कराने में उनकी मदद की।

Ãकारपोरेशन ने रिक्वेस्ट के बाद भी मोहल्ले में विकास नहीं कराया तो उन्होंने अपनी सभा गठित कर खुद फंड इकट्ठा किया और कई काम कराए। वे तब से स्वच्छता अभियान चला रहे हैं जब प्रधानमंत्री मोदी का स्वच्छता अभियान भी नहीं चला था। वीपीसैनी, महासचिव,अबरोल नगर सुधार सभा।

चुनावों में खड़ा किया आजाद कैंडीडेट

सभाके पदाधिकारियों ने बताया कि मोहल्ले के विकास में किसी के रुचि नहीं लेने के कारण उन्होंने निगम चुनावों के लिए इंडिपेंडेंट कंैडीडेट खड़ा करने का फैसला किया है। उन्होंने रिटायर्ड प्रिंसिपल संतोष कुमारी को अपना इंडिपेंडेंट कैंडीडेट बनाने का फैसला लिया है।

अबरोल नगर सुधार सभा के प्रधान रिटायर्ड कर्नल केआरएस ललोत्रा, जनरल सेक्रेटरी वीपी सैनी, ज्वाइंट सेक्रेटरी दलबीर सिंह तथा सेक्रेटरी डीपी सैनी बताते हैं कि सैनिक गुरद्वारा के पास मुख्य सड़क से मोहल्ले तक 200 फीट फुटपाथ उन्होंने बनवाया है। इसके साथ सीवरेज का मेनहोल टूटा था, उसे भी ठीक कराया। सीवरेज पर एक लाख रुपए खर्च किया। गुरद्वारा साहिब के पास से सलारिया गेट तक लाइटें लगवाईं। घास कटवाया और रेगुलर सफाई तथा कूड़ा उठाने का इंतजाम निजी स्तर पर किया है। नगर में कूड़ा उठाने के लिए रिक्शा भी लगवाया है। एक खाली पड़े प्लाॅट को जेसीबी लगाकर समतल कराया गया, ताकि कूड़ा वहां डाला जाए तथा वहां से कूड़ा लिफ्ट करने की व्यवस्था की गई है।