पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के मरीजों को अब निजी अस्पतालों में फ्री में मिलेंगी दवाएं

स्वाइन फ्लू के मरीजों को अब निजी अस्पतालों में फ्री में मिलेंगी दवाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट | स्वाइनफ्लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए और मरीजों को सुविधा प्रदान करने के िलए राज्य सरकार ने प्राइवेट अस्पतालों से भी टायअप किया है। स्वाइन फ्लू के मरीजों को अब निजी अस्पतालों में भी अपना इलाज करवाने पर दवा के पैसे नहीं देने होंगे। प्राइवेट अस्पतालों में दाखिल होने वाले स्वाइन फ्लू के मरीजों को केवल एडमिशन, टेस्ट, वार्ड या रूम चार्ज ही देना होगा। जबकि, सिविल अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों का पूरा इलाज फ्री में किया जाता है। सिविल अस्पताल के एसएमओ डाॅ. भूपिंदर सिंह के मुताबिक शहर के प्राइवेट अस्पतालों को स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए मुफ्त में दवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। निजी अस्पताल प्रबंधन को ऐसे मरीजों की जानकारी सिविल अस्पताल देनी होगी।