सैली रोड पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग
व्यापारमंडलपठानकोट की ओर से प्रधान भारत महाजन की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में व्यापारियों ने सैली रोड पर स्पीड ब्रेकर होने के कारण आए दिन घटित हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता प्रकट की। प्रधान भारत महाजन ने कहा कि सैली रोड पर पिछले समय में कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
जिसमें कुछ लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इसका मुख्य कारण इस रोड पर स्पीड ब्रेकरों होना है, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि इस रोड पर कुछ लोग तेज गति से मोटरसाइकिल कारें चलाते हैं।
उनके अपने वाहन संतुलित खोने पर किसी दूसरे वाहनों के साथ टकरा जाते हैं और लोगों को इसका गंभीर खामियाजा भुगतना पड़ता है। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में भी मोटरसाइकिल सवार एक युवक की सैली रोड पर कार के साथ टकराने से मौत हो गई थी। प्रधान अन्य व्यापारियों ने कहा कि आखिर कब तक प्रशासन इसे अनदेखा करता रहेगा? क्या वह किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
आखिर कब तक लोग इसी तरह हादसों का शिकार होते रहेंगे? उन्होंने मांग की कि लोगों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सैली रोड पर जल्द ही स्पीड ब्रेकरों का निर्माण करवाया जाए तथा स्टंट करने वालों पर भी रोक लगाई जाए। इसके लिए शीघ्र ही प्रशासनिक अधिकारियों से मिलेंगे। इस मौके पर आल इंडिया संगठन मंत्री एलआर सोढी, चेयरमैन राजेश शर्मा, जिला सलाहकार रमेश अरोड़ा, महासचिव अमित नैय्यर, पीआरओ विकास विग, चाचा वेद प्रकाश, रमन हांडा, दविन्द्र मिंटू, करण कुंद्रा, कमल शर्मा मौजूद रहे।
बैठक में मौजूद व्यापार मंडल पठानकोट के सदस्य जानकारी देते हुए। भास्कर