विकास कार्यों के बल पर फिर से बनेगी गठबंधन सरकार : अश्विनी
भास्कर संवाददाता | पठानकोट/नंगलभूर
जालंधर-पठानकोटपरस्थित कस्बा मीरथल के साथ गांव आबादगढ़ में हलका विधायक अश्वनी शर्मा ने जीटी रोड से लेकर छोटा आबादगढ़ से बड़े आबादगढ़ को जाने वाली लिंक सड़क के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखा।
इस अवसर पर विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि गांवों शहरों में विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी। विकास कार्यों के बल पर फिर से अकाली-भाजपा सरकार पंजाब में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में अकाली-भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों का कोई भी बजूद नहीं है।
उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में पठानकोट को जिला कार्पोरेशन का दर्जा दिलाकर लोगों की चिरलम्बित मांग को पूरा कर किया है। उन्होंने कहा कि जिला पठानकोट विकासोन्मुखी के तौर पर राज्य में काफी आगे निकल चुका है। इस दौरान उन्होंने हलके के लोगों को पेश रही समस्याओं को भी सुना उसका जल्द से जल्द समाधान किए जाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के बीसी सैल के जिलाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह लक्खी, मंडल भाजपा देहाती प्रधान नरेन्द्र पम्मी, अमरीक सिंह, ठाकुर प्रवीण सिंह, रमेश लाल सरपंच, बलवीर सिंह, युद्घवीर सिंह, सुरजीत सिंह, हरविन्द्र सिंह, पवन कुमार सरपंच, सतपाल सिंह मौजूद थे।
सड़क के निर्माण कार्य का नींव पत्थर रखते विधायक अश्विनी शर्मा।