पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लेफ्ट पार्टियों ने कहा निजीकरण ने आम लोगों से छीनी शिक्षा और सेहत सुविधाएं

लेफ्ट पार्टियों ने कहा-निजीकरण ने आम लोगों से छीनी शिक्षा और सेहत सुविधाएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चारलेफ्टपार्टियों की ओर से गांव कथलौर में राजनीतिक कांफ्रेंस की गई। इस अवसर पर 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सीपीआई, सीपीआई(एम), सीपीएम पंजाब और सीपीआई (एमएल) की ओर से केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस मौके पर सुभाष कैरों, हजारी लाल, सुखदेव सिंह और गुरमीत सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते देश भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा कानून के तहत हजारों परिवारों के कार्ड रद्द कर दिए गए हैं और कार्डधारकों को कई सालों से अनाज नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि गांवों और शहरों में परिवार बेघर हैं, लेकिन प्लाट और रिहायश देने के लिए सरकारी वायदों और फैसलों पर कोई अमल नहीं हो सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यभर में शामलात जमीनों पर सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के कब्जे चल रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें छुड़ाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा। वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण नीति के तहत बिजली, शिक्षा और सेहत सेवाओं को आम लोगों की पहुंच से दूर कर दिया गया है। उन्होंने बेघरों को 10-10 मरले के प्लाट देने, शहरों में फ्लैट का प्रबंध करने, हर 60 साल के बुजुर्ग को 3 हजार रुपए मासिक पेंशन, मनरेगा का रोजगार पारदर्शी ढंग से लागू कर 200 दिन करने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में 16 वस्तुएं मुहैया कराने, रेत और नशा माफिया विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर उन्होंने सरकारी निजी जायदाद नुकसान कानून को रद्द करने की भी मांग रखी। इस मौके पर हरचरण सिंह, बलवीर सिंह रंधावा, अवतार चंद तारा, बाबा प्रकाश चंद, राम र|, राजू, सोनू, दर्शन और सर्वजीत मौजूद थे।

कथलौर में राजनीतिक कांफ्रेंस में हिस्सा लेते लेफ्ट पार्टियों के सदस्य। भास्कर

खबरें और भी हैं...