केवी-2 ने केवी नंगलभूर को 67 रन से हराया
गुरदासपुर को 3-2 से हरा तंगोशाह विनर
एबीकालेजकी ग्राउंड में भारतीय खेल प्राधीकरण द्वारा करवाए क्रिकेट मैच में केन्द्रीय विद्यालय-2 केन्द्रीय विद्यालय नंगलभूर में क्रिकेट मैच खेला गया। मैच का शुभारंभ कालेज के प्रिंसिपल डाॅ. दिनेश शर्मा ने खिलाडिय़ों से मुलाकात की। पहले बल्लेबाजी करते केवी-2 पठानकोट ने 166 रन बनाए, जिसमें आदित्य ने 35 रन जगदीश ने 34 रन की शानदार बल्लेबाजी की। लक्ष्य का पीछा करते केवी नंगलभूर की टीम मात्र 99 रन बनाकर आलआउट हो गई। इसके चलते केवी-2 ने उक्त मैच जीत लिया। टीम के खिलाड़ी जगदीश को मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया। प्रिंसिपल डाॅ. दिनेश शर्मा ने खेलों के प्रति स्कूली बच्चों के रुझान को लेकर प्रशंसा की और कहा कि खेलों के माध्यम से ही बच्चों को नशे से दूर रखा जा सकता है। उन्होंने स्टूडेंट को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में रुचि बढ़ाने पर जोर दिया। इस मौके पर जिला खेल अध्यक्ष विकास कुमार, जसवीर सिंह, कपिल इत्यादि उपस्थित थे।
खिलाड़ियों के साथ मुख्यातिथि सरपंच सुमीर गोशा अन्य।
एबी कालेज की ग्राउंड में खेले मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी और साथ मौजूद प्रिंसिपल डाॅ. दिनेश शर्मा। -भास्कर