पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाइनीज डोर की बिक्री के विरोध में प्रदर्शन

चाइनीज डोर की बिक्री के विरोध में प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायल्टी बढ़ाने का विरोध, ट्रेडर यूनियन ने किया प्रदर्शन

भास्कर संवाददाता | सुजानपुर

ट्रेडरयूनियनपठानकोट-सुजानपुर की ओर से सुजानपुर के पुल नंबर एक पर प्रधान धर्मपाल रोडा की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। इस मौके माइनिंग पर रायल्टी रेट बढ़ाने का विरोध किया गया। प्रधान धर्मपाल रोडा ने कहा कि खनन ठेकेदारों की मनमानी के उनका कारोबार ठप होने के कगार पर पहुंच गया है। इसके कारण रेत-बजरी क्रशर के कारोबार से जुड़े परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि माइनिंग ठेकेदारों की ओर से अब रायल्टी को मनमर्जी से बढ़ा दिया गया है। यहां तक पक्के माल पर भी रायल्टी वसूली जा रही है जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि सिंडीकेट बनाकर मनमर्जी से वसूली की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जनवरी 2016 में जम्मू-कश्मीर सरकार ने कीड़ी गंडियाल में क्रशरों के लिए परमिट सिस्टम शुरू किया था, इसमें प्रति क्रशर से तीन लाख रुपए महीना के हिसाब से परमिट दिया गया था। लेकिन, एक साजिश के तहत संवेदनशील क्षेत्र के नाम पर केवल कीड़ी गंडियाल के क्रशरों का रास्ता बंद कर दिया गया। जबकि, बार्डर एरिया के अन्य इलाकों में चलने वाले क्रशरों के रास्तों का नहीं बंद किया गया। अब एक साजिश के तहत इस रास्ते को दोबारा उखाड़ दिया है तथा इस ओर जाने वाले सुंदरचक्क बेहड़ियां वाले रास्तों को भी उखाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अब अपनी मनमर्जी से रायल्टी को 300 रुपए सैकड़ा से बढ़ाकर 350 रुपए प्रति सैकड़ा कर दिया गया है। जिसके कारण उनके काफी आर्डर फंस गए हैं तथा उनको नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका शिष्टमंडल सोमवार को डीसी पठानकोट को मिलेगा तथा अगर समस्या हल नहीं हुई तो हड़ताल कर किसी को भी माल उठाने नहीं दिया जाएगा।

इस मौके पर कीमती कुमार, कुलदीप कुमार, रमन कुमार, विशाल कुमार, बबलू, संकेत शर्मा, शालू, राहुल कुमार, सुनील कुमार, सुशील कुमार, अजय कुमार, सुलखन सिंह, विककी, रिंकू, कुलदीप कुमार, राज कुमार, संजीव कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

रायल्टी बढ़ान के विरोध में प्रदर्शन करते ट्रेडर यूनियन के सदस्य।

चाइनीज डोर के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...