पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चक्की पुल पर चैकिंग अभियान के दौरान 10 वाहनों के चालान काटे

चक्की पुल पर चैकिंग अभियान के दौरान 10 वाहनों के चालान काटे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट | डिविजननं. 2 थाना प्रभारी भरत भूषण के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने चक्की पुल नाके के दौरान चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हाईवे से गुजरने वाली प्रत्येक गाड़ी को अच्छी तरह से चैकिंग की गई और दस्तावेज चेक किए गए। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी भरत भूषण ने बताया कि शहर में बढ़ रही वारदातों को मद्देनज़र रखते हुए समय समय पर नाके चैकिंग अभियान लगाया जाता है, ताकि शहर के बाहर से आने वाली गाडिय़ों को चैक कर शरारती तत्वों पर लगाम लगाई जा सकें। उन्होंने अपनी पुलिस पार्टी के साथ गाडिय़ों की चैकिंग की और जिन गाडिय़ों के दस्तावेज पूरे नहीं थे उनके चालान भी किए गए। चैकिंग के दौरान 10 वाहनो के चालान काटे गए है। उनके साथ विजय कुमार, मान सिंह आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...