संसार में ज्ञान की वृद्धि के लिए मां सरस्वती का पूजन
श्रीब्राह्मणसभा पठानकोट की ओर से शुक्रवार को भगवान परशुराम भवन में बसंत पंचमी का त्योहार विधिवत रूप से मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मां भगवती, सरस्वती की पूजा अर्चना की गई।
इस दौरान राजनीति में बेहतर आयाम स्थापित करने वाले ब्राह्मण परिवार से संबंधित जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल रामपाल, सिटी कांग्रेस अध्यक्ष विभूति शर्मा, महासचिव भाजपा राकेश शर्मा, महासचिव कांग्रेस कमेटी अनिल शर्मा को भगवान परशुराम की तस्वीर सिरोपा भेंट कर अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जिलाध्यक्ष राज कुमार, विद्यासागर शर्मा, केजी शर्मा ने सम्मानित किया। सभी उपस्थित सदस्यों ने मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर शादीलाल देवगण, केके शास्त्री, र|चंद शर्मा, विनय जोशी, वेद प्रकाश, अशोक शर्मा, नरेंद्र शर्मा, बैजनाथ, तिलक राज शर्मा, ललित डोगरा, राजेंद्र शर्मा, रघुनाथ शर्मा कौशल, हरबंस लाल रामपाल, राज कुमार शर्मा, विजय बागी, राममूर्ति शर्मा, पवन शर्मा, जोगिंद्र शर्मा, चरण कमल शर्मा चेयरमैन जिला ब्राहमण सभा, हरिओम पराशर, सोमनाथ शर्मा, तरसेम शर्मा, अश्विनी शर्मा, बलबीर बिट्टू, रमन शर्मा, मदन मोहन शर्मा, हरिपाल शर्मा, अश्विनी जोशी, विनय जोशी अन्य उपस्थित थे।
विभूति शर्मा अन्य को सम्मानित करते अश्विनी शर्मा अन्य सभा सदस्य। -भास्कर