महिला को मरने पर मजबूर करने के आरोप में ससुर को जेल भेजा
शहरकेउत्तम गार्डन कालोनी में महिला को मरने पर मजबूर करने के आरोप में शाहपुरकंडी थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
शाहपुरकंडी थाने के एएसआई सोमराज का कहना है कि पुलिस ने आरोपी ससुर शाम शर्मा को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल सास की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बता दें कि 9 फरवरी को होलसेल दवा कारोबारी विशाल शर्मा की प|ी राधिका (36) निवासी लखनपुर ने सास-ससुर के तानो से तंग आकर आग लगा ली थी।
कारोबारीभी बचाते हुए झुलस गया था
प|ीको आग की लपटों में देख कारोबारी भी बचाते हुए झुलस गया था। राधिका के भाई रंजू शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि राधिका को उसके सास-ससुर अकसर तंग करते थे और इन लोगों ने राधिका को मारा है। शाहपुरकंडी थाने में सास-ससुर पर मरने के लिए मजबूर करने पर 306 का मामला दर्ज है।