पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिअद की पट्टी से प्रत्याशियों की सूची जारी

शिअद की पट्टी से प्रत्याशियों की सूची जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैबिनेटमंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों ने नगर कौंसिल चुनावों को लेकर पट्टी से पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने बताया कि पट्टी के वार्ड नंबर-2 से बीबी बचन कौर, वार्ड 4 से सुखविंदर सिंह, वार्ड 5 से अजय कुमार, वार्ड 7 से सुदेश रानी, वार्ड 8 से राजनप्रीत सिंह, वार्ड 9 से सतपाल अरोड़ा, वार्ड 11 से गुरप्रताप सिंह रूबी भाटिया, वार्ड 12 से बाबा जोगिंदर सिंह, वार्ड 13 से जसपाल सिंह जस्स, वार्ड 14 से गुरचरन कौर चन्नन, वार्ड 15 से कंवलप्रीत गिल, वार्ड 16 से अमरीक सिंह भुल्लर, वार्ड 17 से गुरप्रीत कौर और वार्ड 19 से लखबीर सिंह लुहारिया को चुनावी मैदान में उतारा गया है। कैरों ने कहा कि कौंसिल चुनावों में एक बार फिर शिअद भारी बहुमत से जीत हासिल करेगा।

नगर कौंसिल चुनावों के लिए अकाली दल की ओर से कैबिनेट मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों ने को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।